BSSC और BPSC ने नौकरियों को लेकर किया बड़ा ऐलान, जल्द की जाएगी 15000 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

BSSC और BPSC ने नौकरियों को लेकर किया बड़ा ऐलान, जल्द की जाएगी 15000 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती

BSSC और BPSC ने नौकरियों को लेकर किया बड़ा ऐलान, जल्द की जाएगी 15000 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती

देश के पढ़े-लिखे और शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए BSSC और BPSC की तरफ से बहुत बड़ा ऐलान किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 15610 से पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें स्थाई नियुक्ति के तौर पर 4351 पदों को रखा गया है। जबकि अस्थाई यानी कि संविदा नियुक्ति के तौर पर 11259 पदों को रखा गया है। इसके अलावा पंचायती सचिव और एलडीसी के पदों की भी बहाली की जाएगी। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार, जो BSSC और BPSC के द्वारा निकली गई भर्तियों के तहत नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। उन सबके लिए आज का हमारा यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिसमें हम भर्तीयों को लेकर विस्तार पूर्वक उल्लेख करेंगे और बताएंगे कि इन भर्तीयों के संदर्भ में बिहार सरकार के राज्य मंत्री ने क्या कहा है?

बिहार सरकार के राज्य मंत्री का क्या कहना है?

बिहार सरकार में मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता का कहना है कि जैसे की बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का दायित्व अपने कंधों पर उठाया हुआ और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में पंचायती राज्य मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का मानना है कि पंचायती राज में भर्ती इस संदर्भ में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। जिसको लेकर यह ऐलान किया गया है कि पंचायती स्तर पर स्थाई और अस्थाई दोनों पदों को भरा जाएगा, जिसमें युवाओं को बेहतरीन रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इन सब बातों की जानकारी राज्य मंत्री ने बतौर शुक्रवार के दिन यानी की 07 जून 2024 को प्रेस कांफ्रेंस करके सबको महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

BSSC और BPSC के तहत किन-किन पदों की होगी भर्ती

बिहार राज्य में पंचायती स्तर पर स्थाई और अस्थाई पदों की नियुक्ति की जाएगी। किस – किस पद पर कितने पदों की बहाली की जाएगी, उसका सब उल्लेख हमने नीचे किया है।

स्थाई नियुक्तियां

  • पंचायती सचिव पदों के तहत 3525 पद भरे जाएंगे।
  • निम्नवर्गीय लिपिक पद के तौर पर 505 पद भरे जाएंगे।
  • पंचायती राज पदाधिकारी पद के तहत 112 नियुक्तियां की जाएगी।
  • जिला परिषद कनीय अभियंता के 104 पद भरे जाएंगे।
  • जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक के 72 पद भरे जाएंगे।
  • अंकेक्षक के 28 पद जबकी कार्यालय परिचारी के 5 पद भरे जाएगें।

अस्थाई नियुक्तियां

  • लेखपाल सह आईटी सहायक के 7070 पद शामिल है।
  • ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2230 पद रखे गए हैं।
  • ग्राम कचहरी सचिव के 1400 पद भी भरे जाएंगे।
  • तकनीकी सहायक के तौर पर 556 पद भरे जा सकते हैं।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 पद शामिल है।
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment