इस आदमी के शरीर में हैं पांच किडनियां, लेकिन काम करती है सिर्फ एक…आखिर क्या हैं वजह?

Man With 5 Kidneys: हर व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होती है। लेकिन अगर आपको कोई कहे कि किसी व्यक्ति के शरीर में पांच किडनीयां है। तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह बात सच हैं। दिल्ली के एक व्यक्ति के शरीर में पांच किडनीयां पाई गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

अक्सर देखा गया है कि जब भी किसी व्यक्ति की दोनों किडनीयां खराब होती है। तो उसे एक किडनी की जरूरत पड़ती है। क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति एक किडनी की मदद से अपनी जिंदगी आराम से जी सकता है। लेकिन दिल्ली के एक शख्स के शरीर में पांच किडनीयां पाई गई है। आखिर क्या है यह पूरा मामला? चलिए जानते हैं डिटेल्स के साथ

प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में दो किडनी पाई जाती हैं। लेकिन लोग अपनी एक किडनी किसी जरूरतमंद को दान भी दे सकते हैं। क्योंकि डॉक्टर कहते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति एक किडनी की मदद से अपनी पूरी जिंदगी आरामदायक तरीके से जी सकता है। 

इस आदमी के शरीर में हैं पांच किडनियां, लेकिन काम करती है सिर्फ एक...आखिर क्या हैं वजह?
Ajab Gajab

लेकिन हाल ही में दिल्ली के रहने वाले साइंटिस्ट देवेंद्र बारलेवार के शरीर में पांच किडनीयां पाई गई है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि दिल्ली के रहने वाले साइंटिस्ट देवेंद्र बारलेवार के शरीर में पांच किडनीयां कैसी हैं? तो हम आपको बता दे की देवेंद्र बारलेवार का 3 बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, जिसमें से सिर्फ एक किडनी काम करती है।

देवेंद्र बारलेवार का पहला किडनी ट्रांसप्लांट साल 2010 में हुआ था, जिसमें उनकी माताजी ने उन्हें अपनी एक किडनी दान दी थी। इसके बाद 1 साल तक देवेंद्र बारलेवार को डायलिसिस की आवश्यकता नहीं पड़ी थी।

लेकिन साल 2012 में देवेंद्र बारलेवार बार को फिर से किडनी ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा और इस बार उन्हे एक किडनी उनके किसी रिश्तेदार ने दान की थी।

कुछ साल तक देवेंद्र बारलेवार की किडनी सही से काम कर रही थी। लेकिन साल 2022 में कोविंड की वजह से उन्हें फिर से किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ी और इस बार उन्हें किसी मृत्यु व्यक्ति के द्वारा एक किडनी प्राप्त हुई थी। जिसे एक ब्रेन डेड व्यक्ति के द्वारा मिली थी।

तीन बार मिली किडनी

डॉ. शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा हैं की इस ट्रांसप्लांट के चलते उन्हें काफी चैलेंज का सामना करना पड़ा था। क्योंकि किसी व्यक्ति के बार-बार किडनी ट्रांसप्लांट की असफलता के बाद तीसरी बार किडनी ट्रांसप्लांट करना किसी जोखिम से कम नहीं था। क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग तरह से काम करता है और एक ही शख्स की तीसरी बार किडनी ट्रांसप्लांट करने से मरीज के लिए अंग अस्वीकृत करना जोखिम बन जाता हैं। 

किडनी ट्रांसप्लांट क्या है?

जब भी किसी व्यक्ति की दोनों किडनी खराब हो जाती है, तो उस व्यक्ति को जीने के लिए एक किडनी की आवश्यकता पड़ती है। जिसे उस व्यक्ति का कोई रिश्तेदार या फिर फैमिली मेंबर दान कर सकता है। हालांकि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद व्यक्ति अपना जीवन सामान्य रूप से जी सकता है। अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे किडनी ग्रसित व्यक्ति को अपनी एक किडनी दान करता है। तो किडनी दान लिया हुआ सख्श लगभग 20 से 25 साल तक जी सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now
अस्वीकरण (Disclaimer) :- Sarkarinaukaridekhe.com विभिन्न स्रोतों के आधार पर सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है, जिसमें संभावित और आगामी भर्तियों की जानकारी भी शामिल हो सकती है। यह जानकारी केवल अनुमानित होती है, जिसकी पुष्टि संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से करना आवश्यक है। हम किसी भी भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा, या परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। उपयोगकर्ता किसी भी आवेदन या निर्णय से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और स्वयं सत्यापन करें। इस वेबसाइट का उपयोग करने का अर्थ है कि आप इस अस्वीकरण को स्वीकार करते हैं।

Leave a comment