8th Pay Commission Breaking News: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं। तो आपको जानकर खुशी होगी कि 16 जनवरी 2025 को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर के 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशन भोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन किया गया है।
केंद्र सरकार के द्वारा आठवां वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के बाद अगले साल 2026 से यह प्रकिया शुरू की जाएगी। जिसमें कई प्रकार के सुझाव तय किए गए हैं।
अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी है या फिर आप पेंशन भोगी हैं। तो आज का हमारा यह आर्टिकल आप सभी केंद्र कर्मचारियों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।
इस दिन खत्म होगा 7वां वेतन आयोग
8th Pay Commission Breaking News: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी है या फिर आप पेंशनभोगी है। तो आपको इस बात की जानकारी अवश्य होगी कि केंद्रीय सरकार के द्वारा मिलने वाला 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाला है। इसके बाद अगले साल 2026 से आठवां वेतन आयोग शुरू होगा।
हालंकि केंद्र सरकार के द्वारा आठवां वेतन आयोग में क्या-क्या सिफारिशे लागू होगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि केंद्र सरकार के द्वारा नहीं की गई है यानी कि केंद्र सरकार के द्वारा अभी इसके लिए किसी भी प्रकार का ऑफिसियल बयान नहीं दिया गया है।
अगर केंद्र सरकार द्वारा देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठन 2.86 फिटमेंट लागू होता हैं। तो देशभर के केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों के वेतन में इसका कितना फर्क पड़ेगा। इसकी सारी की सारी जानकारी हम आपको नीचे डिटेल्स में देने वाले हैं।
7वें वेतन आयोग में कितनी हो गयी थी सैलेरी
8th Pay Commission Breaking News: जैसा कि आप सब जानते हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा सातवें वेतन आयोग शुरू होते ही लेवल – 1 के तहत काम करने वाले केंद्र कर्मचारियों का वेतन लगभग 18000/- रूपए हो गया था। तो वहीं लेवल- 18 के तहत काम करने वाले केंद्र कर्मचारियों का वेतन लगभग 2,50,000/- रूपए हो गया था।
कैसे मर्ज हो सकता है पे स्केल
8th Pay Commission Breaking News: देशभर के केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए स्टॉफ साइड के द्वारा दिए गए सुझाव में पे स्केल को मर्ज करना बताया गया है। जिसके मुताबिक लेवल 1 के साथ लेवल 2, लेवल 2 के साथ लेवल 3, लेवल 4 के साथ लेवल 5 और लेवल 5 को लेवल 6 के साथ मर्ज करने का सुझाव दिया गया हैं।
किन-किन लोगो को होगा फायदा और क्या हैं फिटमेंट फैक्टर 2.86
8th Pay Commission Breaking News: मान लीजिए आज के समय कोई लेवल- 1 के तहत काम करने वाला केंद्रीय कर्मचारी 18000/ रूपए का वेतन लेता हैं और 8वे वेतन आयोग में लेवल- 1 को लेवल – 2 के साथ मर्ज कर दिया जाता हैं। तो इस स्तिथि में लेवल- 1 की सैलेरी 18000/ रूपए और लेवल – 2 की सैलेरी 19,900/- रूपए में अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 को लागू होता हैं। तो तब इस स्तिथि में लेवल – 1 के केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन 51,840 हो जायेगी।
इसी हिसाब से लेवल- 3 का वेतन और लेवल- 4 का वेतन को मर्ज किया जाता है। तो इस स्तिथि में लेवल- 3 के केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन 72,390/- रूपए तक हो जायेगा।
हेलो दोस्तों! मेरा नाम सीमा पंत है और मैंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के Lady Shri Ram College For Women से पूरी की है। कॉलेज पूरा होने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल काम किया है और बहुत से विषय में लिखकर अपनी सेवाएं दी है। अब नई पारी की शुरुवात करतें हुए मैं sarkarinaukaridekhe.com में सेवा दे रही हुँ। आशा करती हुँ की आपको मेरे द्वारा लिखें गए आर्टिकल पसंद आएंगे। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकरी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। धन्यवाद